हरिद्वार में हर दिन कावड़ियों की भारी भीड़ बढ़ती हुई
श्रावण मास के कांवड़ मेले में सातवें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले के सातवें दिन बुधवार को 37 लाख 30 हजार से अधिक कांवड़िये उत्तराखंड के हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से बुधवार शाम प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक गंगाजल लेकर प्रस्थान करने वाले शिवभक्तों की कुल संख्या एक करोड़ 80 लाख 55 हजार को पार गई है।
बुधवार को हर की पैड़ी सहित हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने गंगाजल भरकर अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस, प्रशासन तथा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात हैं।
The post हरिद्वार में हर दिन कावड़ियों की भारी भीड़ बढ़ती हुई appeared first on rajputkhabar.

