कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया
कांवड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र में नकली नोट खपाने का मामला सामने आया है। कांवड़ियों के भेष में आए कुछ युवकों के पास से करीब 30 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए।हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने बरामद नकली नोटों को कब्जे में लेकर जीडी में दाखिल कर मामले की जांच शुरू कर दी है。
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरकी पैड़ी चौकी के अंतर्गत काली मंदिर के पास की है। बताया जा रहा है कि कांवड़ियों के वेश में आए कुछ युवा ने एक व्यापारी के साथ लेनदेन के दौरान नकली नोट चलाने का प्रयास किया। शक होने पर व्यापारी ने उन्हें पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान आरोपी उसके चंगुल से छूटकर फरार हो गए।
The post कावड़ मेले के बीच हरकी पैड़ी क्षेत्र से नकली नोट खपाने का मामला सामने आया appeared first on rajputkhabar.

