जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक आयोजित हुई

स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार ध्वजारोहण से पहले वंदेमातरम का गायन और इसके बाद राष्ट्रगान होगा। सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला कार्यालय परिसर में सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि या प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। शिक्षण संस्थानों में सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा खेलकूद, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, निबंध लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

14 अगस्त की रात से सरकारी भवनों को एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा। 14 अगस्त शाम छह से रात नौ बजे और 15 अगस्त सुबह छह से 11 बजे तक प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से स्मारकों, प्रतिमाओं और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई जाएगी।

The post जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में बैठक आयोजित हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share