मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हो गए हैं। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो और कराटे की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।ट्रायल में जिले के विभिन्न विकासखंडों, नगर निगम एवं नगर पालिका स्तर से चयनित खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

चार आयु वर्गों 14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष तथा 21 से 23 वर्षकृमें आयोजित चयन ट्रायल में पांच खेल विधाओं के कुल 116 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 77 बालक और 39 बालिकाएं शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपने कौशल और दक्षता का प्रदर्शन कर चयन के लिए दावेदारी पेश की।

चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता के साथ खेल विशेष की दक्षता को भी परखा गया। इसके लिए बैट्री टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें 30 मीटर फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, 6-10 शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो और 800 मीटर दौड़ शामिल रही। इसके अलावा संबंधित खेल विधाओं में खिलाड़ियों के कौशल और प्रदर्शन का भी मूल्यांकन किया गया।

The post मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share