चाइनीज माझे के साथ पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने ज्वालापुर और कनखल थाना क्षेत्र में दो दुकानदारों को चाइनीज मांझा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को 43 बंडल चाइनीज मांझे के बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

शुक्रवार की देर शाम ज्वालापुर कोतवाली के रेल चौकी प्रभारी नवीन नेगी ने मुखबिर की सूचना पर लोधामंडी शक्को वाली मस्जिद की गली में छापा मारा। जहां से एक व्यक्ति को पकड़ते हुए मौके से एक पेटी के अंदर से 41 बंडल चाइनीज मांझे के बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना अनुज कुमार पुत्र मनीष कुमार निवासी शक्को वाली मस्जिद की गली लोधामंडी ज्वालापुर बताया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

इधर, कनखल थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान रानी की हवेली स्थित रस्तोगी जनरल स्टोर की दुकान पर छापेमारी की गई। दुकान के काउंटर से दो चाइनीज मांझे के बंडल बरामद हुए। जिसके बाद आरोपी दुकानदार रंजन रस्तोगी पुत्र गोविंद रस्तौगी निवासी होली चौक थाना कनखल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

The post चाइनीज माझे के साथ पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share