देवभूमि शूटिंग अकादमी के बच्चों ने स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया

देवभूमि शूटिंग अकादमी के बच्चों ने स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया

देवभूमि शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी रानीपुर मोड़ हरिद्वार में 23वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र बलूनी ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। मेडल विजेता खिलाड़ियों में अनमोल, आकर्षित, स्पर्श गौतम, तनिष्क राठी, अभिदेव चौहान, शिल्पी मित्तल, रामसा राव, हितांश अयांश, अर्जुन, गुरु सिमरन, नितारा, राघव कार्तिक, पंकज, वरेण्यम, रोनाल्डो, अंशुमन, गौरव, तन्मय, अथर्व, आराध्या, आस्था सैनी, वेदांत, हर्ष चौहान, अथर्व चौहान, दीपमाला, अनुभव चौहान, अविका, आदित्य सिंह, अंशुमन राव, तालहअ, रुद्र प्रताप यादव आदि शामिल रहे।

सीओ सुरेंद्र बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग के प्रति बढ़ते उत्साह को देखकर लगता है कि आने समय में यहां के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे।

कोच योगेंद्र यादव ने कहा बच्चों की कड़ी मेहनत रंग लाई है तथा आने वाले समय में यही बच्चे आगे चलकर देश-विदेश में भारत का नाम रोशन करेंगे । इस मौके पर समाजसेवी जगदीश लाल पहवा, गगन पाहवा, आशीष झा शामिल रहे।

The post देवभूमि शूटिंग अकादमी के बच्चों ने स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share