पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर 3 लाख 90 हज़ार के चालान काटे

सिडकुल पुलिस ने रविवार को रावली महदूद क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। किरायेदारों को बिना सत्यापन रखने वाले 39 मकान मालिकों के चालान काटते हुए उनसे कुल 3 लाख 90 हजार रुपये वसूले गए।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम ने करीब 125 मकानों का सत्यापन किया। इस दौरान पाया गया कि 39 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। अभियान के दौरान आमजन को जागरूक भी किया। मकान मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि किरायेदार रखने से पहले अनिवार्य रूप से उनका सत्यापन कराएं। वहीं क्षेत्रवासियों को नंबर प्लेट लगाकर ही बाइक चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई।

The post पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर 3 लाख 90 हज़ार के चालान काटे appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share