मुख्यमंत्री धामी ने लक्सर के आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बारिश के बीच ट्रैक्टर से हरिद्वार जिले के लक्सर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गए और जलमग्न ग्रामीण क्षेत्रों में जायजा लिया।

मुख्यमंत्री धामी निरीक्षण के दौरान लक्सर हरिद्वार के गांवों में पहुंचे और वहां जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, टूटे पुल एवं जल से घिरे घरों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन अधिकारियों को तत्काल राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की सुरक्षा, आवास, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएंगे और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार को सरकार की ओर से यथासंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राहत शिविरों की पर्याप्त व्यवस्था और उनमें समुचित भोजन, पानी, दवाइयाँ एवं साफ-सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि जिन परिवारों को स्थानांतरित करने की आवश्यकता है, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए और किसानों को हुई फसल क्षति का त्वरित आंकलन कर मुआवजा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

The post मुख्यमंत्री धामी ने लक्सर के आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share