महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने भक्तों के लिए एक ईश्वर ऐप लॉन्च किया

रिद्वार के दक्षिण काली मंदिर परिसर में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने एक ईश्वर ऐप लॉन्च किया. यह ऐप भक्तों को वर्चुअल पूजा, भक्ति संगीत सुनने और मंदिरों के इतिहास को जानने की सुविधा प्रदान करता है.ऐप का उद्देश्य भक्तों और भगवान के बीच की दूरी को कम करना है.एक ईश्वर ऐप तकनीक और परंपरा का अनूठा संगम है. इस ऐप के जरिए भक्त घर बैठे देश या दुनिया के किसी भी कोने से मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकते हैं. ऐप में वर्चुअल पूजा के साथ-साथ मंदिर जाकर पूजा करने का भी प्रावधान है. दर्शन बुकिंग के जरिए भक्त मंदिर जाकर अनुष्ठानों में भी भाग ले सकते हैं.

इस ऐप में भक्ति संगीत, ई-शॉप और पूजन सामग्री की सुविधा भी उपलब्ध है. ऐप के जरिए भक्त अपने आराध्य की मूर्तियों से लेकर भक्ति से जुड़ी पुस्तकें भी खरीद सकते हैं. समृद्धि बजाज, जिन्होंने इस ऐप को विकसित किया है ने बताया कि मैंने देखा कि कई लोग मंदिरों में जाने में असमर्थ होते हैं. इसलिए मैंने एक ऐसा ऐप बनाया, जो एक ही जगह पर पूजा सामग्री, पूजा पद्धति और मंदिरों की जानकारी प्रदान करता है.

The post महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने भक्तों के लिए एक ईश्वर ऐप लॉन्च किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share