जिले में स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिको और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर बड़ी कार्रवाई की

जनपद वासियों एवं श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ अब किसी भी प्रकार से कोई खिलवाड़ नहीं किया जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद में मानक के अनुसार संचालित नहीं हो रहे क्लीनिकों एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिए गए निर्देश पर जनपद में स्थापित नैदानिक संस्थानों से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों के निराकरण के संबंध में उनके द्वारा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुंवर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया, जिसमें जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी रवि संदल, राजन ठाकुर एवं कुलदीप बिष्ट सदस्य नामित किए गए।

उन्होंने बताया कि गठित समिति द्वारा जनपद में संचालित हो रहे विभिन्न नैदानिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर जांच की गई। जिसमें मान्य डायग्नोस्टिक, बहादराबाद, ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी, लंढौरा मानक अनुसार संचालित न होने पर सील किया गया,दीप अल्ट्रासाउंड सुल्तानपुर, यशलोक हॉस्पिटल रुड़की, आर्यावर्त हॉस्पिटल कनखल में मौके पर चिकित्सक न होने पर एवं मशीन को चालू हालत में पाए जाने पर जुर्माना एवं नोटिस भी निर्गत किए गए।

The post जिले में स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिको और अल्ट्रासाउंड केंद्र पर बड़ी कार्रवाई की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share