मनसा देवी पहाड़ी का हिस्सा टूटकर भीमगोडा रेलवे ट्रैक पर आया
हरिद्वार में भीमगौड़ा क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है. मंसा देवी पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर भीमगौड़ा के रेलवे ट्रैक पर गिर गया है. इस दुर्घटना के कारण हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है.रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि ट्रैक पर मलबे की सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. लेकिन रेल सेवाएं कब बहाल होंगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. यह घटना उत्तराखंड में हाल ही में हुई भारी बारिश और लगातार हो रहे भूस्खलनों का नतीजा है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है और कई यात्राएं रद्द या स्थगित की गई हैं. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है.
The post मनसा देवी पहाड़ी का हिस्सा टूटकर भीमगोडा रेलवे ट्रैक पर आया appeared first on rajputkhabar.

