विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गम्भीर सिंह तालियान ने बताया कि पर्यावरण मित्रों की टीम ने गऊ घाट, सुभाष घाट, जून अखाड़ा मार्ग अपर रोड और प्रेम प्रकाश घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। जिला प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि आदर्श युवा समिति और जिला प्रबंधन की टीम ने विश्वकर्मा घाट पर श्रमदान करते हुए घाट की सफाई की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में युवाओं की भागीदारी से जागरूकता बढ़ रही है।

The post विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share