देश में आज से नई जीएसटी रिफॉर्म लागू होगा

देश में आज से नई जीएसटी रिफॉर्म लागू होगा

देश में मोदी सरकार के नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म आज 22 सितंबर 2025 से लागू हो गए हैं। नवरात्रि और त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत आई है।अब रोजमर्रा के कई सामान पहले से सस्ते हो गए हैं, जबकि कुछ लग्जरी आइटम्स पर टैक्स बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि ”आज से देश में GST बचत उत्सव” शुरू हो रहा है।

अब घर बनाने, टीवी-फ्रिज खरीदने, बाइक-कार लेने या होटल में रुकने तक सब कुछ सस्ता होगा। गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिलाएं और नौजवान सभी को इसका फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में नई दरें घोषित की थीं। पुराने जटिल टैक्स स्लैब खत्म कर अब सिर्फ दो बड़े स्लैब रह गए हैं – 5% और 18%। कुछ लग्जरी और सिन गुड्स पर टैक्स 40% रहेगा। आइए जानें अब 5% और 18% स्लैब में क्या-क्या चीजें आएगी और 40 फीसदी वाले स्लैब में क्या आएगा। ये भी जानेंगे किन प्रोडक्ट पर टैक्स 0% लगेगा।

0% (NIL) GST में अब शामिल सामान

अब ये चीजें बिल्कुल टैक्स-फ्री हो गई हैं

  • रोटी, परांठा, परोटा, खाखरा और दूसरी इंडियन ब्रेड्स
  • पनीर (Chena or Paneer), पिज्जा ब्रेड
  • UHT मिल्क
  • जरूरी जीवनरक्षक दवाएं जैसे – Agalsidase Beta, Imiglucerase, Eptacog alfa, Onasemnogene abeparvovec, Asciminib, Mepolizumab, Daratumumab, Alectinib, Risdiplam आदि
  • नोटबुक, ग्राफ बुक, लैब बुक
  • पेंसिल शार्पनर, रबर
  • वॉल मैप्स, ग्लोब5% GST में शामिल सामान

    अब इन सामानों पर सिर्फ 5% टैक्स लगेगा –

    • दूध से बने प्रोडक्ट्स: कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, घी, चीज़
    • ड्राई फ्रूट्स: बादाम, काजू, पिस्ता, हेज़लनट्स
    • सूखे फल: अंजीर, खजूर, अमरूद, संतरा, नींबू
    • पास्ता, मैकरोनी, नूडल्स, स्पेगेटी, कूसकूस
    • नमकीन, भुजिया, मिक्सचर, चबेना (प्री-पैक्ड)
    • आइसक्रीम, चॉकलेट, कोको पाउडर
    • रेडी-टू-ईट स्नैक्स, कॉर्न फ्लेक्स, केक-बिस्किट
    • शैम्पू, हेयर ऑयल, शेविंग क्रीम, टैल्कम पाउडर
    • टूथपेस्ट, डेंटल फ्लॉस, टॉयलेट सोप
    • पैक्ड मिनरल वाटर (20 लीटर बोतल)
    • सर्जिकल रबर ग्लव्स, मेडिकल ऑक्सीजन

    18% GST में शामिल सामान

    • कुछ सामान अब महंगे हो जाएंगे, क्योंकि इन पर 18% टैक्स लगेगा –
    • सीमेंट, कोयला, लिग्नाइट
    • एयर कंडीशनर, डिशवॉशिंग मशीन
    • फ्यूल और लुब्रिकेंट पंप्स
    • 2,500 रुपए से ज्यादा कीमत वाले कपड़े और फैशन आइटम
    • ऑटोमोबाइल इंजन और उसके पार्ट्स
    • प्रिंटिंग और राइटिंग पेपर (कुछ कैटेगरी को छोड़कर)

The post देश में आज से नई जीएसटी रिफॉर्म लागू होगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share