अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कन्या पूजन किया

शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को श्रवण नाथ मठ गंगा घाट पर भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने वेद मंत्रों के बीच कन्याओं का पूजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत गंगा मैया की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद नौ कन्याओं और एक बालक (भैरव स्वरूप) का पूजन किया गया। मान्यता है कि यह पूजन मां दुर्गा के नौ रूपों और उनके रक्षक भैरव का प्रतीक होता है। कन्याओं के पावन चरण धोकर उन्हें तिलक लगाया गया, फूल चढ़ाए गए और दक्षिणा दी गई। तत्पश्चात उन्हें पारंपरिक प्रसाद के रूप में हलवा, पूरी और चना परोसा गया।

The post अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कन्या पूजन किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share