किसान संगठनों द्वारा संचालित शिविर में फिल्मी गानों पर महिला कलाकारों के डांस कार्यक्रम के चलते विवाद खड़ा हुआ
हरिद्वार में बीते एक पखवाड़े से भारतीय किसान यूनियन के नाम से संचालित विविध किसान संगठनों के चिंतन और मंथन शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। ऐसे ही एक संगठन भारतीय किसान यूनियन (क्रांति, अराजनीतिक) के किसान महाकुंभ एवं चिंतन शिविर में फिल्मी गानों पर महिला कलाकारों के डांस कार्यक्रम के चलते विवाद खड़ा हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डांस कार्यक्रम बंद कराया और आयोजकों को सख्त हिदायत दी। हर की पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा ने भी हरिद्वार आने वाले लोगों से तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखने की अपील की है।
हर की पैड़ी से कुछ ही दूरी पर हो रहे किसान यूनियन के कार्यक्रम के संबंध में भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा की कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा रागिनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही थी। हालांकि कार्यक्रम के वायरल हुए वीडियो में फिल्मी गानों पर भद्दे और भोंडे डांस की प्रस्तुतियां अपनी गवाही आप दे रही हैं। पुलिस ने दखल देते हुए तुरंत संगीत बंद करवाया और आयोजकों से साफ कहा कि हरिद्वार एक पवित्र धार्मिक नगरी है, यहां कोई ऐसा आयोजन नहीं हो सकता जो तीर्थ की गरिमा और मर्यादा के विपरीत होश्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि किसी भी संगठन को कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है लेकिन तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक गरिमा और मर्यादा का हर हाल में सम्मान और पालन किया जाना चाहिए।
The post किसान संगठनों द्वारा संचालित शिविर में फिल्मी गानों पर महिला कलाकारों के डांस कार्यक्रम के चलते विवाद खड़ा हुआ appeared first on rajputkhabar.

