जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला

जिला अस्पताल में सोमवार को डॉ. राजेश गुप्ता ने विधिवत रूप से प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर अस्पताल परिसर में सादे समारोह का आयोजन किया गया, जहां चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यभार संभालने के बाद डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और कर्मचारियों के सहयोग से जिला अस्पताल को जनसामान्य की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

The post जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share