ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया
ध्वनि प्रदूषण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस ने जिले भर में धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया।निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे कुल 94 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवा दिए गए।भविष्य में उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया गया।पुलिस टीमों ने शहर व देहात में जायजा लिया तो कई धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित मानकों से ज्यादा पाई गई।शहर क्षेत्र से 31 व देहात क्षेत्र से 63 धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटवा दिए गए। साथ ही धर्मस्थलों के प्रबंधन को सुप्रीम कोर्ट व शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।यह भी स्पष्ट किया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
The post ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया appeared first on rajputkhabar.

