मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने जल भराव से निपटने की तैयारियां तेज की

मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने बारिश और जलभराव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में रविवार को हुई समीक्षा बैठक में भारी बारिश के दौरान जलभराव और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों और सफाई निरीक्षकों को संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से पंप सेट लगाने के निर्देश दिए। विष्णु घाट क्षेत्र में एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तैनात रखने के साथ ही भगत सिंह चौक, संदेश नगर और पुराना आरटीओ चौक सहित जलभराव संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।बैठक में बताया गया कि मानसून से पहले शहर के सभी 148 नालों की दो से तीन चरणों में तलीझाड़ सफाई कराई जा चुकी है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और जलभराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करेंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

The post मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने जल भराव से निपटने की तैयारियां तेज की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share