ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया

ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी थाना पुलिस ने धनपुरा गांव में छापेमारी कर 16 पेट्टी अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दीन मोहम्मद उर्फ चंदू पुत्र यासीन निवासी धनपुरा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 पेट्टी में 810 ट्रेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

The post ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share