नाबालिकों दो पहिया चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की

स्कूल जाने की उम्र में हाथों में स्कूटी-मोटरसाइकिल क्षेत्र में नाबालिग विद्यार्थियों के इसी तरह दोपहिया वाहन चलाने पर परिवहन विभाग ने अब सख्ती दिखाई है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में 20 स्कूटी और मोटरसाइकिल सीज की गईं। कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को पहले ही बच्चों को दोपहिया वाहनों से स्कूल न भेजने की हिदायत दी जा चुकी थी।सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने जगजीतपुर क्षेत्र के स्कूलों और आसपास के इलाकों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया।

टीम ने स्कूल प्रशासन से भी जानकारी ली। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि नाबालिग विद्यार्थियों को स्कूटी या मोटरसाइकिल से स्कूल भेजने पर रोक लगाने के लिए अभिभावकों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थी दोपहिया वाहनों से स्कूल पहुंच रहे थे।कार्रवाई से बचने के लिए वाहनों को स्कूल परिसर में खड़ा करने के बजाय आसपास की गलियों में पार्क किया जा रहा था। परिवहन विभाग की टीम ने ऐसे वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई की और अभियान के दौरान कुल 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल सीज कर दीं।

The post नाबालिकों दो पहिया चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share