मुख्य सचिव ने कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तराखंड निवेश एवं अवसंरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) के तहत संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीसीसी द्वारा करीब दस माह में केवल 10 प्रतिशत काम किए जाने पर परियोजना के लिए समर्पित प्रोजेक्ट मैनेजर तैनात करने का निर्देश दिया।

सचिवालय में गुरुवार को यूआईआईडीबी की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि शारदा रिवरफ्रंट परियोजना के लिए तैनात प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यस्थल पर ही मौजूद रहे, ताकि कार्यों की लगातार निगरानी के साथ मौके पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके।उन्होंने यूआईआईडीबी की सभी परियोजनाओं के लिए समय-सीमा के साथ पीईआरटी चार्ट तैयार करने और प्रत्येक बैठक में परियोजनावार प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाली परियोजनाओं में देरी के कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा। ।

The post मुख्य सचिव ने कार्यों की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share