गांधी जयंती पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके उपरांत नवोदय नगर पुलिस लाइन गेट से कलेक्ट्रेट आवासीय कॉलोनी तक नगर पालिका कर्मचारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

The post गांधी जयंती पर नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share