जिला कार्यालय सभागार में एनपीएस से संबंधित प्रशिक्षण कार्यसाल आयोजित की गई

जिला कार्यालय सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के करीब 100 आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला में एनपीएस से जुड़ी तकनीकी और व्यवहारिक प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यशाला में वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, कोषाधिकारी ललित मोहन पांडेय, सहायक कोषाधिकारी रजनीश गुप्ता समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य डीडीओ और संबंधित कर्मचारियों को एनपीएस से जुड़े कार्यों की सही प्रक्रिया से अवगत कराना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (पीआरएएन) से संबंधित प्रक्रिया, पहले से पीआरएएन जनरेट होने की स्थिति में डीडीओ द्वारा की जाने वाली कार्रवाई, कर्मचारी एवं नियोक्ता अंशदान, केंद्रीय अभिलेख अभिकरण (सीआरए) अथवा एनपीएस खाते में अंशदान के क्रेडिट तथा मिसिंग क्रेडिट से जुड़े मामलों के निस्तारण की जानकारी दी गई।इसके अलावा एनपीएस अभिलेखों के सत्यापन, अंशदान के विवरण के मिलान और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एनपीएस से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक समस्याएं और प्रश्न रखे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान बताया।

The post जिला कार्यालय सभागार में एनपीएस से संबंधित प्रशिक्षण कार्यसाल आयोजित की गई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share