जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मुहिम अब धरातल पर तेज होती दिखाई दे रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-334ए के प्रदार्था क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेंचवर्क और डामरीकरण का काम दिन-रात कराया जा रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने गड्ढायुक्त और क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत शुरू की है।अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की सुरेश तोमर ने बताया कि कार्य में तेजी लाने के लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार मौके पर निरीक्षण कर रहे हैं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर भी निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क मरम्मत के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और निर्धारित समयसीमा में सभी चिन्हित हिस्सों को दुरुस्त किया जाए। प्रशासन का जोर उन मार्गों पर है, जहां गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

The post जनपद की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने के आदेश appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share