युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई है।इससे नाराज टॉवर पर चढ़ गया।पुलिस से उसकी मांग है कि पत्नी को बुलाया जाए। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि युवक से बातचीत कर सुरक्षित नीचे उतरने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उसके परिवार से भी संपर्क किया जा रहा है।
The post युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा किया appeared first on rajputkhabar.

