आपदा प्रबंधन मंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए
प्रदेश में 9 अक्टूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए पंचायती राज एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को तत्काल नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने आपदा एवं पुनर्वास विभाग के सचिव से प्रदेश के सभी जनपदों में प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय सर्वेक्षण कराकर पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी करने को कहा है।
मंत्री मदन कौशिक ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर नुकसान का वास्तविक आकलन करें। सर्वेक्षण में फसलों के साथ पशुधन, आवास और अन्य परिसंपत्तियों को हुई क्षति को भी शामिल किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों और अन्य पीड़ितों की स्थिति का सही आकलन कर उन्हें समय पर राहत दी जा सके। उन्होंने कहा नुकसान का आकलन वास्तविक स्थिति के आधार पर किया जाए, जिससे सहायता के पात्र लोगों को राहत मिल सके।
The post आपदा प्रबंधन मंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

