पेंट की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हुआ

ज्वालापुर क्षेत्र में निकुंज बिहार कॉलोनी के सामने स्थित पेंट की दुकान में सोमवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखे पेंट के डिब्बों और अन्य सामान ने आग तेजी से पकड़ ली, जिससे देखते ही देखते दुकान धुएं और आग की लपटों से घिर गई।आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बताया गया कि आग लगने के समय दुकान का शटर बंद था। ऐसे में दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए शटर काटकर दुकान के भीतर प्रवेश करना पड़ा। पेंट और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।आग की चपेट में आने से दुकान के भीतर रखा पेंट, डिब्बे और अन्य सामान बुरी तरह जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।

The post पेंट की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हुआ appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share