हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के ललतारौ पुल से चंडीघाट चौक रोड पर स्थानीय लोगों ने अवैध देसी शराब पकड़ी। तस्कर स्कूटी पर शराब की पेटियां सप्लाई करने जा रहे थे। लोगों ने मौके पर अवैध शराब के साथ तस्कर को पकड़ लिया।सड़क पर काफी देर हंगामा चलता रहा। लोगों ने शराब तस्करों का वीडियो भी बनाया। वीडियो में एक व्यक्ति पेटियों में से शराब के टेट्रा पैकेट निकाल कर सड़क पर फेंकता दिख रहा है। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एसएचओ कुंदन सिंह राणा के अनुसार वायरल वीडियो की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

The post हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share