जिलाधिकारी ने स्वच्छता को लेकर बहादराबाद ब्लॉक के 6 ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की

जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनआईसी सभागार में बहादराबाद ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।बैठक में रावली महदूद, सुल्तानपुर मंजरी, अत्मलपुर बोंगला, खेड़ली, दादूपुर गोविंदपुर और सलेमपुर महदूद के प्रतिनिधि शामिल हुए।

डीएम ने कहा कि गलियों, मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और नालियों में नियमित सफाई हो, कहीं भी कूड़ा जमा न रहे। स्वच्छता को ग्राम पंचायतों की नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाया जाए। कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन हेतु भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए।

बहादराबाद और बीएचईएल क्षेत्र के पीठ बाजारों में बाजार से पहले, दौरान और बाद में सफाई सुनिश्चित करने, पर्याप्त कूड़ेदान लगाने और बाजार समाप्त होते ही कचरा निस्तारण के निर्देश दिए।

डीएम ने पीठ बाजारों में पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, दुकानदारों को जागरूक करने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों की भागीदारी जरूरी है।

The post जिलाधिकारी ने स्वच्छता को लेकर बहादराबाद ब्लॉक के 6 ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share