हरकी पौड़ी क्षेत्र में हुड़दंग करने पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया

नगर कोतवाली पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के पुरोहित मोड़ के पास हुड़दंग, गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ लोगों के बीच मारपीट और विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी उत्तेजित होकर झगड़े पर आमादा हो गए। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने आठ आरोपियों प्रकाश चंद रिवाली, हर्षित गढ़कोटी, केशव दत्त वाली, खेमेश रिवाली, योगेश रिवाली, राजू गढ़कोटी, नितिन रिवाली और राजू भट्ट को गिरफ्तार कर लिया।

The post हरकी पौड़ी क्षेत्र में हुड़दंग करने पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share