भीषण आग से सारा सामान जलकर राख हुआ

जनपद के रुड़की शेरपुर में आधी रात लगी आग ने एक परिवार की 26 वर्षों की मेहनत को कुछ ही घंटों में खाक कर दिया। नगर निगम के वार्ड नंबर एक में हाईवे किनारे स्थित राज टैंट हाउस में लगी भीषण आग से पूरा कारोबार जलकर राख हो गया।आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि करीब चार घंटे तक दमकल कर्मियों की मशक्कत के बावजूद टैंट हाउस में रखा सामान नहीं बचाया जा सका। आग ने पास स्थित रिहायशी भवन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। टैंट हाउस में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं को देखकर परिजनों तथा आसपास के लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

आरोप है कि सूचना मिलने पर शुरुआत में छोटी दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन पानी की सीमित क्षमता के कारण आग पर प्रभावी ढंग से काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद मंगलौर और बहादराबाद से बड़ी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ी गाड़ियों को पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगा। तब तक आग टैंट हाउस के अधिकांश सामान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। बाद में तीन दमकल गाड़ियों की मदद से रिहायशी भवन में फैली आग पर काबू पाया गया।

The post भीषण आग से सारा सामान जलकर राख हुआ appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share