दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए निगम ने तैयारियां तेज की

दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने देर रात शहर की प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।उन्होंने प्रमुख चौराहों और तिराहों को डेकोरेटिव लाइटों से सजाने तथा मुख्य मार्गों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

शिवमूर्ति से आर्य नगर चौक तक पूरे डिवाइडर पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही है।प्रमुख गंगा घाटों पर भी स्ट्रीट लाइटिंग बेहतर बनाने का काम जारी है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। समग्र प्रकाश व्यवस्था के लिए 26,250 स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटों के माध्यम से शहर को रोशन करने का लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को काम तय समयसीमा में समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

The post दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए निगम ने तैयारियां तेज की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share