प्रशासन ने कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की
दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराना और बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा।
The post प्रशासन ने कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की appeared first on rajputkhabar.

