सिडकुल क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की
सिडकुल क्षेत्र के होटल युवराज में देह व्यापार की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल थाने पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है।वहीं, होटल से दो पीड़ित महिलाओं को भी बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सिडकुल क्षेत्र स्थित होटल युवराज में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान मौके पर एक महिला और दो पुरुष देह व्यापार में संलिप्त पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों की पहचान रूबी निवासी जिला बिजनौर हाल निवासी रावली महदूद, दीपक पाल निवासी हेत्तमपुर रोशनाबाद, सुमित सैनी निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला, कलियर के रूप में हुई।
The post सिडकुल क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की appeared first on rajputkhabar.

