जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरूवार काे अधिकारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।उन्होंने संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाने को कहा है।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, संबंधित उपजिलाधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और ईगास-बग्वाल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने बताया कि छह नवंबर को धनतेरस, आठ नवंबर को दीपावली, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को भैयादूज, 14 और 15 नवंबर को छठ पूजा तथा 20 नवंबर को ईगास-बग्वाल पर्व मनाया जाएगा। त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी, आतिशबाजी और धार्मिक आयोजनों के चलते भीड़ बढ़ने के साथ यातायात एवं सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

The post जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share