बहादराबाद क्षेत्र में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगी

सोमवार तड़के बहादराबाद क्षेत्र के खेड़ली व बेगमपुर मार्ग पर स्थित एक गत्ता प्लांट में भीषण आग लग गई। गत्ते में आग फैलने के कारण आग पर काबू पाने में अधिक समय लगा।गनीमत रही कि घटना के समय प्लांट बंद था और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने प्लांट से धुआं उठता देखा तो तुरंत प्लांट मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की गाडि़यां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग के कारण लाखों के नुकसान का अनुमान है।

The post बहादराबाद क्षेत्र में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share