विकास भवन सभागार में राज्यमंत्री दिनेश आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई

विकास भवन के सभागर में राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) दिनेश आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हर घर जल, हर घर नल याेजना और जल मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई।अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र नेगी और परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।

बैठक में बताया गया कि लोक सभा चुनाव और कावड़ यात्रा के कारण हरिद्वार में इस बैठक का आयोजन में विलम्ब हुआ। राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल मिशन के तह सभी कार्य नवंबर 2024 तक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्हाेंने पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर तक जल पहुंचाने के कार्याें की समीक्षा की और साथ ही निर्माण कार्याें के दाैरान सड़काें को हुई क्षति की मरम्मत के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा, याेजना के कार्याें में आने वाली बाधाओं पर चर्चा करने और स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही गई। बैठक से पूर्व डीपीआरओ सुलेखा सहगल के अनुरोध पर एक वृक्ष मां के नाम योजना के तहत विकास भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।

The post विकास भवन सभागार में राज्यमंत्री दिनेश आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share