हरिद्वार जिला अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया

हरिद्वार के जिला अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शव को चूहे द्वारा कुतरा गया है। जिसके बाद पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और नाराज परिजन धरने पर बैठ गए और अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।

मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते डेडबॉडी के साथ इस तरह की चीज हुई है। चूहों ने डेडबॉडी की आंख और सिर का हिस्सा कुतर दिया है। हंगामा बढ़ते देख मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और उन्होंने स्थिति को काबू में करते हुए जांच टीम का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शांत किया।

दरअसल बीती रात ज्वालापुर के रहने वाले लकी शर्मा का हार्ट अटैक के चलते देहांत हुआ था और उनका पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए सबको जिला अस्पताल में लाया गया था। अगले दिन जब पोस्टमार्टम होना था तो पता चला की डेडबॉडी को चूहे द्वारा कुतरा गया है, जिसके बाद परिजन नाराज हुए और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इस लापरवाही को करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस भी जिला अस्पताल पहुंची और लापरवाही पर कार्रवाई करने की मांग की। ये लोग धरने पर भी बैठे।

The post हरिद्वार जिला अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share