सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन हो : अपर जिलाधिकारी

सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि जुलाई माह में जनपद में बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों पर करवाई करते हुए 2200 चालान किए गए एवं ओवरलोडिंग पर कारवाई करते हुए रुड़की में 85 चालान और 52 वाहन सीज किए है और हरिद्वार में 80 चालान और 61 वाहन सीज किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने पिछली बैठक के बिंदुओं की समीक्षा पर जानकारी ली।परिवहन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि भगवानपुर राजमार्ग सख्या 344 में कट को बंद कर दिया गया है तथा जनपद में जो भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें पुलिस,सड़क विभाग और एनएचआई के साथ समन्वय कर सूची अपडेट कर दी गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा जनपद में जो भी ब्लैक स्पॉट है उन्हें चिन्हित कर उन पर सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कार्य किए जाने है उन्हें पूर्ण कर लिए जाए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

The post सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन हो : अपर जिलाधिकारी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share