अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला
जिला प्रशासन ने सिडकुल और ग्राम पंचायत की भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की है। मंगलवार को प्रशासन और सिडकुल प्रशासन की संयुक्त टीम पुलिस बल की मौजूदगी में राजा बिस्कुट चौक से सलेमपुर चौक तक बुलडोजर चलाकर कई अवैध निर्माणों और कब्जों को ध्वस्त कर दिया।उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क और सार्वजनिक जगहों पर लगाए गए टीन शेड हटा दिए गए। इसके अलावा, टीम को ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध भंडारण भी मिला, जिसे जिला खनन टीम ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासन ने इस कार्रवाई से पहले ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी, लेकिन बार-बार चेताने के बाद भी उन्होंने अवैध कब्जा नहीं छोड़ा। इसके बाद, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर अवैध निर्माणों को हटवाया। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा से कोई कब्जे करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
The post अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला appeared first on rajputkhabar.

