अर्धकुंभ की तैयारी को लेकर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला

अर्धकुंभ की तैयारी को लेकर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला

धर्मनगरी हरिद्वार में 2027 में होने वाले भव्य अर्धकुंभ मेले को लेकर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और उत्तराखंड प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को लालजीवाला क्षेत्र में लालकोठी और पुरानी धारा के बीच मेला भूमि के एक हेक्ट्रेयर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की।जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने मेला क्षेत्र में जगह-जगह किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली। इस कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार भी मौके पर तैनात रहे। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की कुंभ मेले की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां-जहां भी मेला भूमि या उत्तर प्रदेश सरकार की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है, वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीन मेला भूमि पर किसी को भी अवैध निर्माण व अतिक्रमण करने की अनुमति नहीं है। जो भी अतिक्रमण करेगा, उसके विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई निश्चित रूप से होगी।

The post अर्धकुंभ की तैयारी को लेकर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share