भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

लखनऊ: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप मुकाबले में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन की जीत के बावजूद माना कि उनके बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और टीम ने लगभग 30 रन कम बनाए.भारत के गेंदबाजों ने हालांकि शानदार प्रदर्शन किया और 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम मोहम्मद शमी (22 रन पर चार विकेट), जसप्रीत बुमराह (32 रन पर तीन विकेट) और कुलदीप यादव (24 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 34.5 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई. भारत ने इससे पहले रोहित की 87 रन की पारी के अलावा लोकेश राहुल उनकी चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी से नौ विकेट पर 229 रन तक बनाए थे. राहुल ने 39 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने भी 49 रन की उम्दा पारी खेली.

 

The post भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share