मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार पहुंचकर अर्धकुंभ मेले की तैयारी का जायजा लेंगे

मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार पहुंचकर अर्धकुंभ मेले की तैयारी का जायजा लेंगे

अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान अर्धकुंभ मेला से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे सीसीआर भवन हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां पर अर्धकुंभ मेला के लिए स्वीकृत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद लेकर अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा अधिकारियों की भी बैठक ली।

The post मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार पहुंचकर अर्धकुंभ मेले की तैयारी का जायजा लेंगे appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share