फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगो ने युवक के खाते से 74 हज़ार रुपए उडाये

जिले के पथरी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को साइबर ठगों ने आरटीओ चालान एप का लिंक भेजकर खाते से 74 हजार की रकम उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अंकुश कश्यप निवासी ग्राम पुरुषोत्त नगर थाना पथरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता एचडीएफसी बैंक रानीपुर मोड़ ब्रांच में है। तीन सितंबर की दोपहर उसके मोबाइल पर आरटीओ चालान नाम के एक एप का लिंक आया। जैसे ही लिंक को ओपन किया, उसके कुछ ही देर बाद मोबाइल पर बैंक से लगातार राशि निकासी के संदेश आने लगे।देखते ही देखते खाते से चार बार में 74 हजार रुपये निकाल लिए गए। तुरंत बैंक में कॉल कर सूचना दी। इसके बाद अपना बैंक खाता तत्काल ब्लॉक करवा दिया। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

The post फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगो ने युवक के खाते से 74 हज़ार रुपए उडाये appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share