महिला कांग्रेस की ओर से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जल्द लागू करने की मांग
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जल्द लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की ओर से नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।यह ज्ञापन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के निर्देश पर सौंपा गया।
महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी और ग्रामीण महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने राष्ट्रपति से अपील की कि लोकसभा में लम्बे समय से पारित महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को अभी तक लागू करने के लिए सार्थक पहल नहीं की गयी है। महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधानों को शीघ्र लागू किया जाए, जिससे महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके और उत्पीड़न व अन्य महिला अधिकारों के प्रति महिलाएं अपनी आवाज को प्रखरता से रख सके। उन्हाेंने कहा कि देश में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न निन्दनीय हैं। समाज में महिलाओं के उत्पीड़न के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। जब तक महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं किया जाएगा, महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, तब तक उनके प्रति समाजिक दृष्टिकोण नहीं बदलेगा।
The post महिला कांग्रेस की ओर से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जल्द लागू करने की मांग appeared first on rajputkhabar.