जिलाधिकारी ने अहमदपुर क्षेत्र में जलभराव को तुरंत निकालने के निर्देश दिए
अहमदपुर ग्रांट एवं उत्तम डिस्टिलरी, सहदेव पुर गांव के किसानों के खेतों एवं आसपास के कॉलोनियों में जलभराव से इलाके के लोग परेशान हैं। इस इलाके से जल निकासी एवं समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।
बैठक में ग्राम अहमदपुर ग्रांट उत्तम डिस्टिलरी, सहदेवपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्र में वर्षा के पानी के कारण उनके खेतों एवं आसपास के आवासीय कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जल निकासी के समाधान के लिए उचित प्रबंधन किये जाने चाहिए।बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी हरिद्वार, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की एवं अधीशासी अभियंता सिंचाई से उक्त गांवों में हो रहे जलभराव के स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी ने बताया कि सम्बन्धित गांव के क्षेत्र में एक सिंचाई विभाग का नाला है एवं दो राजस्व विभाग के नाले हैं। जिनके माध्यम से क्षेत्र में हो रहे जल भराव कि निकासी कि जा सकती है।
The post जिलाधिकारी ने अहमदपुर क्षेत्र में जलभराव को तुरंत निकालने के निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

