शॉर्ट सर्किट से सीतापुर स्थित एक घर में आग लगी
हरिद्वार। ज्वालापुर के सीतापुर में एक घर में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर की किचन से आग की लपटे उठने लगी। साथ ही घर से काला धुआं उठाने लगा। आसपास के लोगों ने घर में लगी आग को काबू करने की कोशिश की।लेकिन आग विकराल होती गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घर में आग लगने की सूचना फायर टीम को दी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने किचन में लगी आग को काबू किया। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।घरेलू समान फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि पूरी तरह से जल गए है।
The post शॉर्ट सर्किट से सीतापुर स्थित एक घर में आग लगी appeared first on rajputkhabar.

