हरिद्वार जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया गया : विधायक रवि बहादुर

ज्वालापुर कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने कहा कि हरिद्वार के सम्मान की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ी जाएगी। हरिद्वार प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है।इसके बावजूद हरिद्वार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हरिद्वार में मूल निवास के बजाए स्थाई निवास दिया जा रहा है।

गुरुवार को ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सदन नियमों से चलता है। एजेंडे के अनुसार सदन में राज्य की रजत जयंती पर चर्चा की जानी थी,लेकिन कुछ विधायक जानबूझ कर पहाड़-मैदान का विवाद खड़ा कर दिया।रवि बहादुर ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में कृषि सब्सिडी अधिक और मैदानी जिलों में कम है। बिजली दरों में भी अंतर है। भू-कानून से मैदानी जिलों को अलग रखा गया। लोगों के विरोध के बाद भी हरिद्वार में शहरों और गांवों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं। बात किसी दल विशेष की नहीं बल्कि हरिद्वार के सम्मान की है।

The post हरिद्वार जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया गया : विधायक रवि बहादुर appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share