कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा

कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा

विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार करीब 5 करोड़ कांवड़ियों के आने का अनुमान है। सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने व्यापक इंतजाम किए हैं।मेले के दौरान 32 अस्थायी अस्पताल स्थापित किए जा रहे हैं, जहां डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था रहेगी। विशेष रूप से एंटी वेनम और एंटी रेबीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी।

गंगा घाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें वाटर एंबुलेंस के साथ तैनात रहेंगी। वहीं, मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।प्रशासन ने कांवड़ मेले के दौरान कुंभ से जुड़े नए निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित न हो। साथ ही शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

The post कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share