रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे और निशानदेही पर हरिद्वार तथा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से चोरी की गई 25 मोटरसाइकिलें और कई वाहनों के पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण करने के बाद नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले रास्ते पर बुधवार की सुबह चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित भव्य उर्फ भोला (18 वर्ष) निवासी अमीरपुर गांगू, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर (उ.प्र.), सुधीर कुमार (22 वर्ष) निवासी रसूलपुर आबाद, थाना हल्दौर, बिजनौर (उ.प्र.) के कब्जे व निशानदेही पर पुलिस ने रानीपुर क्षेत्र से चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद की।पूछताछ में लुटेराें से पता चला कि भव्य नशे के इंजेक्शन का आदी है और पहले भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसका साथी सुधीर पेशे से मोटर मैकेनिक है। दोनों हरिद्वार, ऋषिकेश, बिजनौर समेत विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों में बेच देते थे और जो वाहन नहीं बिकते थे, उनके पार्ट्स निकालकर अलग-अलग बेच देते थे। बिक्री से मिली रकम दोनों आपस में बराबर बांट लेते थे।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर में छिपा कर रखी गई 24 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और बड़ी संख्या में वाहनों के पार्ट्स बरामद किए। बरामद वाहनों के मालिकों की पहचान की जा रही है। इस कार्रवाई से रानीपुर कोतवाली में दर्ज छह ताजा वाहन चोरी के मामलों सहित कई अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है।

The post रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share